
नई दिल्ली: इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी हलचल रहने वाली है। कुल 9 आईपीओ इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं, जिनमें 4 मेन बोर्ड से और 5 SME सेगमेंट से हैं। सोमवार यानी आज, कुल 5 आईपीओ बोली के लिए खुले हैं।
मेन बोर्ड के प्रमुख आईपीओ
-
Clean Max Enviro Energy Solutions
इस हफ्ते सबसे बड़ा आईपीओ Clean Max Enviro Energy Solutions का है। कंपनी 3,100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 1,200 करोड़ रुपये नए शेयर और 1,900 करोड़ रुपये मौजूदा निवेशकों के शेयर होंगे। यह आईपीओ आज 23 फरवरी से खुल गया है और 25 फरवरी को बंद होगा। शेयर की कीमत ₹1,000 से ₹1,053 प्रति शेयर रखी गई है। उम्मीद है कि 2 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होगा। -
Shree Ram Twistex
मेन बोर्ड से दूसरा आईपीओ Shree Ram Twistex का है। कंपनी 110.24 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें पूरी तरह से फ्रेश 1.06 करोड़ शेयर जारी होंगे। आईपीओ आज से खुला और 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। प्राइस बैंड ₹95 से ₹104 प्रति शेयर है। शेयर 2 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं। -
PNGS Reva Diamond Jewellery
यह कंपनी 380 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ 24 फरवरी से खुलेंगे और 26 फरवरी को बंद होंगे। शेयर का प्राइस बैंड ₹367–₹386 है। उम्मीद है कि 4 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। -
Omnitech Engineering
कंपनी 583 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 418 करोड़ रुपये नए शेयर और 165 करोड़ रुपये मौजूदा शेयर होंगे। आईपीओ 25 फरवरी से खुलेंगे और 27 फरवरी को बंद होंगे। शेयर की कीमत ₹216–₹227 प्रति शेयर तय की गई है। लिस्टिंग की उम्मीद 5 मार्च है।
SME आईपीओ की कतार
मेन बोर्ड के साथ-साथ इस हफ्ते 5 SME IPOs भी लॉन्च हो रहे हैं।
-
Kiaasa Retail, Accord Transformer & Switchgear और Mobilise App के आईपीओ आज यानी 23 फरवरी से खुल गए।
-
Yaap Digital के आईपीओ में बोली 25–27 फरवरी तक लगेगी।
-
Striders Impex के IPO में 26 फरवरी से 2 मार्च तक बोली का अवसर मिलेगा।
निवेशकों के लिए सलाह: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विशेषज्ञों और ब्रोकिंग कंपनियों के हैं। एनबीटी सीधे इन सुझावों का समर्थन नहीं करता। शेयर बाजार में तेजी से बदलाव हो सकते हैं, इसलिए किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से परामर्श करें।
