Saturday, February 21

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ‘द ब्लफ’ की 12 जबरदस्त तस्वीरें, बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह

नई दिल्ली/लॉस एंजेलेस: बॉलीवुड की देसी गर्ल से अब हॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं। प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रियंका ने कातिलाना अंदाज में खुद को दिखाया है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने कुल 12 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक काफी स्टनिंग और दमदार नजर आ रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “प्रेस टूर का दूसरा दिन। @agbofilms और @primevideo पर #TheBluff #PirateCore की स्क्रीनिंग में आकर अपना प्यार दिखाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

बॉलीवुड छोड़ने का खुलासा

प्रियंका ने हाल ही में फर्स्टपोस्ट से बातचीत में बताया कि वे कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं। लेकिन हिंदी सिनेमा में अवसर सीमित होने के कारण उन्हें अमेरिका में काम करने की चुनौती स्वीकार करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। लेकिन अवसर सीमित थे और मैं एक आर्टिस्ट के रूप में खुद के लिए रोमांचक काम चाहती थी। मैंने अमेरिका में काम करना शुरू किया और अब लगभग 12 वर्षों के बाद मुझे बेहतरीन अवसर और सफलता मिली है।”

हॉलीवुड में पहचान बनाने का सफर

प्रियंका ने 2012 में अमेरिका में सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि म्यूजिक करियर लंबा नहीं चला, लेकिन उन्होंने हॉलीवुड में टेलीविजन और फिल्मों में काम करना शुरू किया। अब वे हॉलीवुड की टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती समय में उन्हें कम पहचान और सीमित अवसर मिले, लेकिन काम और आत्मविश्वास के प्रति उनका विश्वास कभी कम नहीं हुआ।

आत्मविश्वास और वास्तविक सफलता

प्रियंका ने कहा, “जिस दिन मैं हॉलीवुड पहुंची, उसी दिन मैंने महसूस किया कि मैं कमजोर नहीं हूँ। मेरे लिए असली जीत यह है कि मैं वह काम कर रही हूं जिसे मैं प्यार करती हूं और फिर भी अपने परिवार के साथ समय बिता पा रही हूं।”

‘द ब्लफ’ की कहानी

प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन स्टारर यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। फिल्म 19वीं सदी के कैरिबियन में आधारित है और इसमें एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी दिखाई गई है, जो अपने परिवार की रक्षा करती है। फिल्म में प्रियंका ने कई जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दिए हैं।

फैंस और बॉलीवुड के सितारे भी प्रियंका की इस नई फिल्म और उनके कातिलाना लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “शानदार, इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा।”

Leave a Reply