Saturday, February 21

पीएम मोदी ने ब्राजील को बताया लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा साझेदार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों ने कई अहम मुद्दों पर समझौते किए और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री पीयूष गोयल, एनएसए अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

This slideshow requires JavaScript.

ब्राजील भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर

पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। हम अगले पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा ट्रेड सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि भरोसे की झलक है।”

उन्होंने इंडिया-मर्कोसुर ट्रेड एग्रीमेंट का विस्तार और टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में सहयोग को दोनों देशों और ग्लोबल साउथ के लिए अहम बताया।

डिजिटल और टेक्नोलॉजी सहयोग

पीएम मोदी ने बताया कि भारत और ब्राजील डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे। दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने कहा,

“टेक्नोलॉजी सबको साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए और साझा प्रगति के लिए पुल बननी चाहिए।”

रिन्यूएबल एनर्जी और बायोफ्यूल में भागीदारी

पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा सहयोग दोनों देशों के रिश्तों का मजबूत स्तंभ है। हाइड्रोकार्बन के साथ रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल में भी साझेदारी बढ़ाई जाएगी। ब्राजील ने डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए CDRI को-चेयर करने का प्रस्ताव दिया है।

लूला का बयान

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने कहा,

“भारत और ब्राजील सिर्फ ग्लोबल साउथ की दो बड़ी लोकतंत्र नहीं हैं, बल्कि डिजिटल और रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर भी हैं। हम मल्टीलेटरलिज़्म और शांति की रक्षा में भी विश्वास रखते हैं।”

राजकीय दौरा और अन्य मुलाकातें

राष्ट्रपति लूला का दौरा 18 से 22 फरवरी तक है। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री राजदूत माउरो विएरा से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति लूला का सम्मान करते हुए द्रौपदी मुर्मु ने डिनर का आयोजन किया।

पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और साझेदारी की भावना के लिए राष्ट्रपति लूला का धन्यवाद किया।

Leave a Reply