Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

तापसी पन्नू चाहती हैं कंगना रनौत संग दोस्ती, बोलीं- मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि वह अपनी सीनियर एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ दोस्ती करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मन में कंगना के प्रति कोई गिला-शिकवा या नाराजगी नहीं है।

This slideshow requires JavaScript.

इंटरव्यू में तापसी ने क्या कहा

हाल ही एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा, “मैं कभी कंगना से लड़ाई नहीं की। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं। मैंने कभी भिड़ाई नहीं। मेरा उनके प्रति मन हमेशा सम्मानजनक रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कभी वह कंगना को आसपास देखेंगी, तो सम्मानपूर्वक हैलो करेंगी।

‘सस्ती कॉपी’ विवाद पर तापसी की सफाई

तापसी ने कंगना की बहन रंगोली द्वारा उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहे जाने पर कहा, “अगर वह मुझे उनकी कॉपी कहती हैं, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं। मैंने कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा।” उन्होंने साफ किया कि उनके व्यवहार में हमेशा सम्मान और सम्मानजनक रवैया रहेगा, भले ही कंगना का रिएक्शन कुछ भी हो।

स्टारकिड्स और लाभ की चर्चा

तापसी से पूछा गया कि क्या उनके और कंगना के विवाद से स्टार किड्स को फायदा हुआ, तो उन्होंने कहा, “मुझे उनके बारे में नहीं पता, लेकिन किसी न किसी को तो फायदा हुआ ही होगा। शायद कुछ लोग नहीं चाहते थे कि हम साथ काम करें, क्योंकि हमारा साथ कमाल का हो सकता था।”

दोस्ती के लिए खुला मन

तापसी ने कहा, “बिल्कुल, मैं कंगना के साथ दोस्ती करने के लिए तैयार हूं। वह मेरी सीनियर हैं। मैं उनसे सम्मानपूर्वक मिलूंगी और हैलो करूंगी। मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है।”

विवाद की शुरुआत

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच विवाद सात साल पहले अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां’ के प्रमोशन के दौरान शुरू हुआ था। एक इंटरव्यू में तापसी के ‘डबल फिल्टर’ वाले जवाब को लेकर कंगना और उनकी बहन रंगोली नाराज हो गई थीं। इसके बाद रंगोली ने ट्विटर पर तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया था। विवाद तब और बढ़ गया जब कंगना ने ‘रिपब्लिक टीवी’ को दिए इंटरव्यू में तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी ग्रेड एक्ट्रेस’ कहा था। अब तापसी ने स्पष्ट किया है कि वह पुराने झगड़े को भुलाकर दोस्ती के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply