Saturday, February 21

होली पर गरदा उड़वले आ गइनी ‘सतरंगी सलवारवा’, पवन सिंह ने महिमा को फंसाने की कोशिश की

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने होली के रंगों में डूबा नया सॉन्ग ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज कर दिया है। गाने में पवन सिंह महिमा सिंह के साथ होली खेलने के बहाने उनके प्यार के जाल में फंसाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

गाने की कहानी और रोमांस

4 मार्च को होली के करीब, पवन सिंह और महिमा सिंह की केमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है। गाने में महिमा सिंह को घाघरा-चोली में देखकर पवन सिंह दीवाने हो जाते हैं और उनके साथ प्यार के रंगों की होली खेलने के लिए बेताब हैं। लेकिन महिमा समझ चुकी हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आए हैं।

यूट्यूब पर धमाल, 3 मिलियन से ज्यादा व्यू

इस गाने को रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पांस मिला है। ‘सतरंगी सलवारवा’ अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। गाने की लिरिक्स और बीट होली के रंग में धमाकेदार हैं।

भोजपुरी गलियारे में डेटिंग की अफवाहें

पवन सिंह और महिमा सिंह की यह जोड़ी पहली बार नहीं देखी गई। इससे पहले दोनों ने ‘बानी लइका’ में साथ काम किया था। इसके अलावा महिमा सिंह को पवन सिंह के जन्मदिन पर केक कटवाते भी देखा गया। इन फोटोज के बाद भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें चल रही हैं, हालांकि इस पर सटीक जानकारी केवल पवन सिंह ही दे सकते हैं।

यूट्यूब कैप्शन में पवन सिंह ने क्या कहा

गाने को यूट्यूब पर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया:
“गरदा उड़वले आ गइनी हऽ सतरंगी सलवारवा लेके, जेकरा में पावर स्टार पवन सिंह आ शिवानी सिंह के धमाकेदार आवाज में होली के रंग, प्यार आ मस्ती के जबरदस्त झलक मिले ला। पवन सिंह आ महिमा सिंह के शानदार केमिस्ट्री एह गीत के अउरी मजेदार बना देले बा।”

Leave a Reply