Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

हर्षाली मल्होत्रा की स्टाइल ने जीते फैंस के दिल, ढीली-ढाली पैंट्स और कॉर्सेट में दिखा स्टनिंग लुक

मुंबई, 18 फरवरी 2026 – सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ बनकर 11 साल पहले लोगों का दिल जीतने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब स्टाइलिश डिवा बन चुकी हैं। 17 साल की उम्र में ही उनका फैशन सेंस कमाल का दिखता है, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट में साफ झलक रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

हर्षाली ने इस बार कॉर्सेट टॉप के साथ ढीली-ढाली बैगी पैंट्स पहनकर अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को प्रभावित किया। साटन ब्लेंड फैब्रिक से तैयार इस आउटफिट का लुक न केवल सॉफ्ट और स्मूद है, बल्कि हल्की शाइन के साथ बहुत ही एलीगेंट दिखाई दे रहा है। हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक की वजह से कॉर्सेट पहनकर पूरे दिन भी कंफर्ट रहता है।

लुक की खास बातें:

  • कॉर्सेट डिजाइन – स्ट्रैपलेस, बैक पर क्रिस-क्रॉस डोरी और प्लीट्स के साथ बेसिक लेकिन मॉडर्न।

  • बैगी पैंट्स – हाई- वेस्ट और वाइड लेग, फ्लोइ टच और कूल वाइब्स के लिए प्लीट्स ऐड की गई।

  • जूलरी – स्टेटमेंट ईयरकफ, टीयर ड्रॉप मोती और गोल्डन ब्रेसलेट और रिंग्स। नेकपीस की जरूरत नहीं पड़ी।

  • हेयर और मेकअप – कर्ली हेयर और पिंकिश टोन मेकअप ने लुक को पूरा किया।

स्टाइल टिप्स कॉलेज गर्ल्स और आउटिंग के लिए:

  1. न्यूट्रल शेड्स जैसे ऑफ-व्हाइट और आइवरी चुनें, जो क्लासी और एलिगेंट दिखें।

  2. स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट टॉप बॉडी को शेप दे और मॉडर्न वाइब लाए।

  3. बैगी पैंट्स के साथ हील्स पहनें तो लुक और एलिगेंट लगेगा।

  4. स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें और नेकलेस स्किप करें।

  5. हेयर और मेकअप सॉफ्ट और सिंपल रखें।

कॉर्सेट का अन्य स्टाइल विकल्प:

  • लहंगा, स्कर्ट या हाई- वेस्ट जींस के साथ पहनें।

  • ओवरसाइज ब्लेजर या वाइट शर्ट के ऊपर लेयरिंग करें।

  • लेदर पैंट्स और स्लिट स्कर्ट के साथ भी शानदार कॉम्बो बनता है।

हर्षाली का यह स्टाइल न केवल फैशन गोल्स के लिए प्रेरणा है, बल्कि कॉलेज और फ्रेंड्स आउटिंग के लिए भी परफेक्ट आइडिया देता है।

फोटो साभार: इंस्टाग्राम @harshaalimalhotra_03

Leave a Reply