
नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026 – राजस्थान और मध्य प्रदेश की मशहूर डिश दाल-बाफला का नाम सुनते ही खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि इसे बनाना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण लगता है, लेकिन मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इसे घर पर आसानी से बनाने के दो खास तरीके बताए हैं।
शेफ रणवीर का कहना है कि तड़के वाले मोयन से बाफले को खस्ता और खुशबूदार बनाया जा सकता है। वहीं मूंगफली और तिल के पाउडर से तैयार स्पेशल दाल इसके स्वाद को और बढ़ा देती है।
बाफला बनाने की विधि:
आटे की तैयारी:
2 कप सामान्य आटा लें, उसमें 1/3 कप सूजी मिलाएं।
घी में तड़का लगाएं – आधा चम्मच जीरा, सौंफ, हल्दी, हींग और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालकर गर्म करें।
इस मसाले वाले घी को आटे में मिलाएं।
दही और सोडे से गूंथना:
स्वादानुसार नमक और हल्की मिठास के लिए चीनी डालें।
आधा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 कप ताजा दही मिलाएं।
आटे को नरम गूंथकर 15-20 मिनट रेस्ट पर रखें।
बाफला पकाने के दो तरीके:
उबालना: पानी में नमक, मिर्च और अदरक डालकर बाफले डालें। जब बाफले ऊपर तैरने लगें, समझें पक गए।
स्टीम करना: अपनी सुविधा के अनुसार स्टीमर में पकाएं।
स्पेशल दाल की तैयारी:
कुकर में तेल और घी गर्म करें। मिर्च, लौंग, जीरा और तेजपत्ता का तड़का लगाएं।
प्याज, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें।
टमाटर और अदरक मिलाएं।
चना और अरहर की दाल धोकर डालें।
मूंगफली-पाउडर का सीक्रेट:
भुनी हुई मूंगफली और तिल को दरदरा पीस लें।
दाल में मिलाएं। यह दाल को गाढ़ा और नटी फ्लेवर देता है।
आखिर में घी, जीरा और सूखी लाल मिर्च का तड़का डालें।
बाफला भूनना और सर्व करना:
पानी से निकले बाफलों को सुखाएं।
सुनहरा होने तक घी में डीप फ्राई करें या गैस पर धीमी आंच में भूनें।
गरमा-गरम दाल, आम का अचार और कटे प्याज के साथ सर्व करें।
शेफ रणवीर बरार की यह आसान रेसिपी खाने के शौकीनों के लिए घर पर खस्ता और मसालेदार बाफला बाटी बनाने का बेस्ट तरीका है।
फोटो साभार: YouTube @RanveerBrar
