
नई दिल्ली: Google Pixel 10a को भारत और ग्लोबली आज 18 फरवरी को लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्च इवेंट रात 8 बजे होगा, जबकि प्री-ऑर्डर रात 9 बजे से शुरू होंगे।
पहले से ऑफर लेने वाले यूजर्स को 2,000 रुपये की छूट का कोड भेजा जा रहा है।
संभावित कीमत:
-
8GB + 128GB मॉडल – लगभग 52,800 रुपये
-
256GB मॉडल – लगभग 64,000 रुपये
-
512GB मॉडल की कीमत की पुष्टि नहीं
Google Pixel 10a के फीचर्स
-
डिस्प्ले: 6.3 इंच OLED, Corning Gorilla Glass 7i
-
चिपसेट: Tensor G4
-
RAM और स्टोरेज: 8GB RAM, 256GB स्टोरेज विकल्प
-
कैमरा: 48MP मेन सेंसर + 13MP अल्ट्रावाइड लेंस
-
चार्जिंग: 45W वायर्ड चार्जिंग
-
सॉफ्टवेयर: आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 16, एंड्रॉइड 17 बीटा सपोर्ट
-
सिक्योरिटी और OS अपडेट: 7 साल तक
Pixel 10a ब्लूटूथ 6 कनेक्टिविटी और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।
मुकाबला iPhone 17e से
Pixel 10a का सीधा मुकाबला iPhone 17e से होगा, जिसे 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन Pixel 10a कम कीमत के साथ यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।
नोट: Pixel 10a के प्री-ऑर्डर और फीचर्स के बारे में अपडेट पाने के लिए Google के आधिकारिक स्टोर और अधिकृत रिटेलर से जानकारी लें।
