
नई दिल्ली: AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए Apple जल्द ही तीन नए वियरेबल AI डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रहा है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें AI स्मार्ट ग्लास, कैमरा वाला पेंडेंट, और कैमरा वाले AirPods शामिल होंगे। ये सभी डिवाइस नए और अपग्रेडेड Siri के साथ काम करेंगे, जो Gemini और ChatGPT जैसे AI-पावर्ड वॉइस असिस्टेंट की तरह स्मार्ट क्षमताओं से लैस होंगे।
कैमरा वाला पेंडेंट
Apple एक ऐसा पेंडेंट पेश करने जा रहा है जिसे गले में पहना जा सकेगा और जिसमें कैमरा लगेगा। यह पेंडेंट लगातार फोटो क्लिक कर सकेगा और यूजर को अलग से फोन निकालकर फोटो लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिवाइस की कमांड और AI क्षमताओं के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पहनकर फोटो और वीडियो कैप्चर करना संभव होगा।
स्मार्ट ग्लासेस
Apple के AI स्मार्ट ग्लासेस हल्के होंगे और रोजमर्रा के उपयोग के लिए अनुकूल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें कैमरा और AI इंटेलिजेंस को जोड़ा जाएगा ताकि डिवाइस यूजर के देखे जा रहे दृश्य को समझ सके। Vision Pro हेडसेट की तुलना में ये ग्लासेस ज्यादा पोर्टेबल और स्टाइलिश होंगे।
कैमरा वाले AirPods
तीसरा प्रोडक्ट कैमरा वाले AirPods हैं। ये सामान्य स्मार्टफोन कैमरे की तरह फोटो क्लिक नहीं करेंगे, बल्कि AI की मदद से आस-पास के वातावरण को समझने और यूजर को स्मार्ट सुझाव देने में मदद करेंगे।
Apple की ओर से इन डिवाइस की लॉन्च डेट और कीमत अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन तकनीकी विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ये AI वियरेबल्स उपयोगकर्ताओं के लिए रोजमर्रा की जिंदगी और स्मार्ट अनुभव को और आसान बनाएंगे।
