
अमेरिका ने ईरान से बढ़ती तनातनी के बीच 50 से ज्यादा फाइटर जेट मिडिल ईस्ट में तैनात किए हैं। यह तैनाती उस समय की गई है, जब अमेरिका और ईरान की न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत चल रही है। इस कदम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका ईरान पर हमला करने की तैयारी में है।
‘राजनीतिक नेताओं को देश में भाईचारा बढ़ाना चाहिए’, सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक नेताओं का दायित्व है कि वे देश में भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा दें। चीफ जस्टिस की बेंच ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ताओं को नई निष्पक्ष याचिका दायर करने के लिए कहा। अदालत ने जोर दिया कि नेताओं को संयम और सम्मान के साथ राजनीति करनी चाहिए।
नीट छात्रा केस: भाई का मोबाइल जब्त, 4 घंटे तक पूछताछ
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने जहानाबाद पहुंचकर मृतका के परिवार से लंबी पूछताछ की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
दिल्ली हादसा: मां का दिल दहला देने वाला बयान
दिल्ली-एनसीआर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से परिवारों का भरोसा सिस्टम से टूट गया। हादसे में बेटे को खो चुकी मां ने कहा, “बेटे को कभी इस देश में नहीं रखना चाहती थी।” हादसे में प्रभावित परिवारों की पीड़ा और सिस्टम पर नाराजगी उजागर हुई।
दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश, दोपहर में फिर झमाझम का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई। राजधानी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोपहर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
