Wednesday, February 18

इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज नई दिल्ली पहुंचे, जयंत चौधरी ने किया स्वागत

नई दिल्ली: इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया।

This slideshow requires JavaScript.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति सांचेज की यह यात्रा भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और एआई के द्विपक्षीय कार्यक्रमों को और गति देने वाली है।

दुनिया का सबसे बड़ा एआई फोरम

इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 फरवरी से शुरू हो चुका है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा एआई फोरम कहा जा रहा है, जिसमें देश के लीडर्स, टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ, अकादमिक विशेषज्ञ और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि एआई पॉलिसी और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा कर रहे हैं।

13 देशों की भागीदारी

इस समिट में 13 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं। समिट में तीन प्रमुख थीम—लोग, ग्रह और प्रगति—के तहत 300 से अधिक क्यूरेटेड पवेलियन लगाए गए हैं। इसके अलावा, 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स अपने एआई मॉडल और वैश्विक प्रभाव वाली तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विशेषज्ञ इसे भारत की तेजी से बढ़ती एआई अर्थव्यवस्था का मजबूत संकेत मान रहे हैं।

Leave a Reply