Monday, May 18

This slideshow requires JavaScript.

छिंदवाड़ा: टी. राजा सिंह ने ओवैसी बंधुओं पर साधा निशाना, ‘गजवा-ए-हिंद’ की चेतावनी

छिंदवाड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सोमवार को आयोजित ‘हिन्दू गर्जना रैली’ के समापन समारोह में तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने हैदराबाद के नेताओं असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी पर तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं। उन्होंने मंच से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना ‘साला’ बताया और टीपू सुल्तान के संदर्भ में ओवैसी बंधुओं को हिंदू विरोधी करार दिया।

This slideshow requires JavaScript.

युवाओं को राष्ट्र और धर्म की रक्षा का आह्वान
अपने भाषण में राजा सिंह ने युवाओं से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागृत रहने का आग्रह किया। उन्होंने लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाने तथा परिवार, धर्म और देश की सुरक्षा का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने ‘जिहाद मुक्त मध्यप्रदेश’ बनाने की मांग दोहराई और प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था की कार्रवाई की सराहना की।

जनसंख्या संतुलन और भविष्य को लेकर चेतावनी
विधायक ने हिंदू आबादी में गिरावट और मुस्लिम समुदाय की बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी कि यदि समाज सतर्क नहीं रहा तो आने वाले 25-30 वर्षों में देश की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियाँ बदल सकती हैं।

इतिहास और वीरता के प्रसंगों से संदेश
सभा में राजा सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर संभाजी के पराक्रम के प्रसंग सुनाकर युवाओं में जोश भरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारत को ‘गजवा-ए-हिंद’ बनने से बचाने के लिए समाज को संगठित और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था
धर्मसभा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई। मंच पर विश्व हिन्दू परिषद के अरविंद प्रताप सिंह और जिला संयोजक नरेंद्र पटेल मौजूद थे। सभा से पहले विभिन्न संस्थाओं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। राजा सिंह के बयान को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Leave a Reply