Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

बंगाल आएंगे हिंदू… बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की खुली चेतावनी

मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने फिर से अपने पुराने अंदाज में बड़ा ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद बनाने वालों को हिंदुस्तान में जगह नहीं मिलेगी। इस दौरान उन्होंने वीडियो साझा करके हुमायूं कबीर को निशाने पर लिया।

This slideshow requires JavaScript.

महाशिवरात्रि के मौके पर बुंदेलखंड महाकुंभ के सातवें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित नवनीत राणा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने के बाद कहा:
“बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर, तेरे लिए हिंदुस्तान में खुद की कब्र के लिए भी जगह नहीं होगी।”

भाला और तलवार के साथ हिंदुओं की ताकत का संदेश

नवनीत राणा ने खुद को महाराष्ट्र की बेटी बताते हुए कहा कि वह माला के साथ भाला और तलवार दोनों रखती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “हम पूरे हिंदू बंगाल में आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या है।”

हुमायूं कबीर की तैयारी

हुमायूं कबीर, जो तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हैं, ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा रेजीनगर में बाबरी मस्जिद जैसी नई मस्जिद बनाने की घोषणा की है। 11 फरवरी को मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण के लिए लगभग ₹55 लाख का खर्च अनुमानित है। कबीर ने मस्जिद का प्रस्तावित चित्र और डिजाइन भी जारी किया है।

हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपनी अलग राजनीतिक पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) भी बनाई है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ

इस मस्जिद निर्माण पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Leave a Reply