Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

मेरठ: सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ अभद्र दंड, मास्टर साहब ने बनाया ‘मुर्गा’ और पीटा

मेरठ: बड़ागांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के साथ अनुचित दंड देने का मामला सामने आया है। स्कूल में तैनात शिक्षक ने कथित तौर पर कई छात्रों को ‘मुर्गा’ बनाकर जमकर डंडों से पीटा। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में शिक्षक बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया। आरोप है कि छात्रों अरमान, रियाज, फैज, अल्ताफ, अलीना, खुशी, शिवम, मीत, कृष्ण, हम्माद, रिजवान और सागर को बेवजह कठोर दंड दिया गया।

घटना के समय, जब अभिभावकों और ग्रामीणों ने विरोध किया, तो शिक्षक गोविंद ने धमकी देते हुए कहा कि “जाओ सीएम पोर्टल पर शिकायत कर दो। बच्चे पढ़ेंगे नहीं और शरारत करेंगे तो ऐसे ही पिटाई होगी।” वीडियो में कुछ बच्चे सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संबंधित शिक्षक स्कूल से जा चुके थे।

अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं, दंडित करने के लिए नहीं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फलावदा थाना प्रभारी निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply