Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

मोदीनगर: मृत हेड मोहर्रिर के खिलाफ 80 हजार रुपये की हेराफेरी का केस दर्ज, पुलिस प्रशासन में उठे सवाल

गाजियाबाद: मोदीनगर के भोजपुर थाना फिर सुर्खियों में है। यहां तीन साल पहले थाने के मालखाने से 80 हजार रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसमें तत्कालीन हेड मोहर्रिर गजेंद्र सिंह का नाम सामने आया। हैरानी की बात यह है कि गजेंद्र सिंह का मार्च 2024 में निधन हो चुका है, बावजूद इसके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह उस समय हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। थाने के मालखाने में जब्त वाहन, अपराधियों से बरामद हथियार, नकदी और अन्य सामान रखा जाता था, जिनका लेखा-जोखा हेड मोहर्रिर के जिम्मे होता था। हाल ही में रिकॉर्ड मिलान के दौरान 80 हजार रुपये की राशि में अनियमितता सामने आई।

जांच एसीपी मसूरी और एसीपी वेव सिटी को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह का नाम उजागर हुआ। मृतक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिए जाने से प्रशासनिक प्रक्रियाओं और विभागीय समन्वय पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि उन्हें इस मुकदमे की कोई जानकारी नहीं थी।

मामले को लेकर कई अहम सवाल उठ रहे हैं – तीन साल तक हेराफेरी का पता क्यों नहीं चला, नियमित ऑडिट और निरीक्षण प्रक्रिया में कैसे चूक हुई, और मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के पीछे कानूनी प्रक्रिया क्या थी।

भोजपुर थाना में पिछले कुछ महीनों में फर्जी पासपोर्ट सत्यापन मामले में एसओ समेत 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, ऐसे में यह नया मामला पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर और सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply