Monday, February 16

16 फरवरी 2026 की प्रमुख खबरें: जेलेंस्की के पूर्व मंत्री गिरफ्तार, पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने लिए मजे

नई दिल्ली: आज की पांच बड़ी खबरें आपके लिए पेश हैं, जिनमें वैश्विक राजनीति, खेल, टेक्नोलॉजी और मौसम की अहम अपडेट शामिल हैं।

This slideshow requires JavaScript.

1. जेलेंस्की के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

यूक्रेन: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के पूर्व ऊर्जा मंत्री गालुशचेंको को देश से भागने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया। उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़े करप्शन स्कैंडल में नाम आने के बाद पिछले साल इस्तीफा देना पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री बॉर्डर पर ही धराए गए, जहां वे देश छोड़ने की योजना बना रहे थे।

2. पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने मजे लिए

खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेले गए रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। मैच के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी फनी पोस्ट डालकर पाकिस्तान की हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसे जनता ने खूब पसंद किया।

3. पड़ोसी को बिजली बेचने की सुविधा, दिल्ली में नई व्यवस्था

दिल्ली: डीईआरसी (Delhi Electricity Regulatory Commission) ने वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत घर या बिल्डिंग की छत पर लगे सोलर पैनल से पैदा अतिरिक्त बिजली आप अपने पड़ोसी को बेच सकते हैं। कीमत तय करने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।

4. पीएम मोदी आज करेंगे AI एक्सपो का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में 300 से अधिक प्रदर्शनियाँ होंगी। फ्रांस, जर्मनी, इटली समेत 13 देशों के एक्सपर्ट इसमें हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे।

5. मौसम अपडेट: 7 राज्यों में बारिश, 34 जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम: IMD ने मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में सर्दी में कमी आएगी, लेकिन कुछ इलाकों में यह फिर लौट सकती है। 7 राज्यों में बारिश और 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply