Monday, May 18

This slideshow requires JavaScript.

कटनी में नाबालिग मंगेतर ने मोबाइल की फोटो देख पति की हत्या कर दी

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में नाबालिग मंगेतर ने अपने होने वाले पति सुनील आदिवासी (20 वर्ष) की हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली रही—सुनील के मोबाइल में किसी दूसरी लड़की की फोटो देखकर नाबालिग मंगेतर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आवेश में आकर उसने पास ही पड़े बिजली के तार से गला घोंटकर सुनील को मौत के घाट उतार दिया।

This slideshow requires JavaScript.

होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचा था युवक

पुलिस के अनुसार, सुनील आदिवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ का निवासी था। उसकी शादी खम्हरिया गांव की नाबालिग लड़की से तय हुई थी। बुधवार की रात वह अपनी होने वाली पत्नी से मिलने गांव पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, तभी मंगेतर ने उसका मोबाइल चेक किया और किसी अन्य लड़की की फोटो देख लिया।

फोटो देख शुरू हुआ विवाद

मंगेतर के मुताबिक, मोबाइल में दूसरी लड़की की फोटो देखकर वह शक और गुस्से में आगबबूला हो गई। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आवेश में उसने पास पड़े बिजली के तार से सुनील का गला घोंट दिया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद मंगेतर ने शव को छुपाने की कोशिश की।

गले पर मिले निशान से खुला राज

अगली सुबह शव संदिग्ध स्थिति में गांव के पास मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम और गले पर मिले चोट के निशानों से हत्या की पुष्टि की। कड़ाई से पूछताछ करने पर मंगेतर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी किशोर न्यायालय में पेश

एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार जब्त कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply