
मुंबई: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी हमेशा अपने स्टाइल और ग्रेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। चाहे घर की शादी हो, कोई पूजा या फैमिली इवेंट, राधिका का अंदाज हमेशा सबका ध्यान खींच लेता है। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। राधिका ने शाही गहनों के साथ रेशमी लहंगा पहनकर खुद को दुल्हन की तरह सजाया और अपने लुक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
अबू-जानी संदीप खोसला का डिजाइन
राधिका ने ऑफ-व्हाइट टोन का हैंडक्राफ्टेड लहंगा पहना, जिसे प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी अबू-जानी संदीप खोसला ने उनके लिए तैयार किया। यह लहंगा उनके ‘शोला’ कलेक्शन का हिस्सा है। लहंगे पर महीन रेशमी धागों से की गई एम्ब्रॉयडरी, क्रिस्टल और सेक्विन की डिटेल्स ने इसे शाही और क्लासी लुक दिया। मोचा बॉर्डर और फ्लोरल पैटर्न ने परंपरागत शैली में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।
ब्लाउज और दुपट्टा
राधिका ने आइवरी ब्लाउज के साथ लहंगा पहना, जिसमें U-नेकलाइन और हाफ स्लीव्स की खूबसूरत डिज़ाइन थी। ब्लाउज पर जालीदार पैटर्न और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने उसे और आकर्षक बनाया। लहंगे के साथ उन्होंने चिकनकारी दुपट्टा पहना, जिसे क्रिस्टल डिटेलिंग और थ्रेड वर्क से सजाया गया था। दुपट्टे को खूबसूरती से ओपन और प्लीट करके लपेटा गया, जिससे लहंगा और चोली दोनों का डिजाइन पूरी तरह दिखाई दे रहा था।
जूलरी ने बढ़ाई रॉयल एलीगेंस
अपने लुक को और खास बनाने के लिए राधिका ने हीरे, मोती और पन्ने से सजी जूलरी पहनी। झुमके, ईयर चेन, मांग टीका, रिंग्स और मैचिंग कंगन ने उनके लुक में शाही और लग्ज़री टच दिया। न्यूट्रल लहंगे के बीच ग्रीन कलर की जूलरी ने पूरी तरह से फोकस बनाकर स्टाइल को और शानदार बना दिया।
राधिका जैसा लुक आप भी पा सकती हैं
ऑफ-व्हाइट या आइवरी बेस का लहंगा चुनें, जिसमें सेम टोन एम्ब्रॉयडरी हो।
अगर महंगा डिज़ाइन न ले सकें, तो मिलते-जुलते कपड़े पर सिलाई करवा कर भी शाही लुक पा सकते हैं।
रॉयल लुक के लिए स्टेटमेंट नेकपीस और गहनों का चुनाव करें।
मेकअप और हेयर स्टाइल को सिंपल रखें ताकि फोकस आउटफिट और जूलरी पर रहे।
राधिका अंबानी का यह लुक दिखाता है कि पारंपरिक परिधान और जूलरी को सही स्टाइल के साथ पहनकर कोई भी महिला शाही और ग्लैमरस लुक पा सकती है।
