Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

अमेरिका के बर्कले हिल्स में लापता हुआ भारतीय छात्र, IIT मद्रास पासआउट की खोज जारी

बेंगलुरु/कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया में मास्टर डिग्री कर रहे कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया पिछले पांच दिनों से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार बर्कले की पहाड़ियों में अंजा झील के पास देखा गया था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन छात्र की खोज में जुटे हुए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

IIT मद्रास से की पढ़ाई

22 वर्षीय साकेत श्रीनिवासैया ने 2025 में IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री पूरी की थी। वर्तमान में वह UC बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीनिवासैया 9 फरवरी को लापता हो गए। तलाशी अभियान के दौरान कैंपस के पास टिल्डेन रीजनल पार्क में उनका बैकपैक मिला, जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप रखा था।

सघन तलाशी अभियान

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने बताया कि अंजा झील और आसपास के बर्कले हिल्स इलाकों में सघन तलाशी जारी है। परिवार और स्थानीय अधिकारियों का समन्वय लगातार जारी है। बर्कले पुलिस ने छात्र की लंबाई 6 फीट 1 इंच और वजन 73 किलो बताया।

मित्र ने लिंक्डइन पर मदद मांगी

साकेत के रूममेट बनीत सिंह ने लिंक्डइन पर लिखा:
“मेरा रूममेट साकेत श्रीनिवासैया सोमवार, 9 तारीख से गायब है। उसे आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया। अगर किसी को उसकी हालिया जानकारी है तो कृपया मुझे बताएं। मैं पुलिस के साथ मिलकर उसे ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।”

भारतीय छात्र की सुरक्षा और खोज को लेकर परिवार और मित्र चिंतित हैं। अमेरिकी स्थानीय प्रशासन और भारतीय कॉन्सुलेट मिलकर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply