Saturday, February 14

औरैया में युवती ने किया चौंकाने वाला दावा: “रात में सांप मेरे साथ लेटता था”

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फंफूद थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा फिसल-फिसल फ़िल्मी ड्रामा किया कि पूरा गांव हैरान रह गया। घर से भागने से पहले उसने अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली, चूड़ी-बिंदी और गहने रख दिए, जिससे अफवाह फैल गई कि लड़की नागिन बन गई है।

This slideshow requires JavaScript.

युवती का बयान: “सांप के साथ सोती थी, केंचुली मेरी नहीं”

युवती ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“बिस्तर पर जो केंचुली दिखाई गई, वह मैंने नहीं रखी थी। मेरे साथ एक सांप सोता था, लेकिन ये उसकी केंचुली नहीं थी। एक बार मेरे पिता ने मेरे साथ सोने वाले सांप की केंचुली निकाली थी।”

युवती ने यह भी कहा कि उसके घरवालों को उसके सांप के साथ सोने की बात पता थी।

चार साल का प्रेम और कोर्ट मैरिज

युवती का गांव के ही एक युवक से चार साल का प्रेम संबंध था। जब परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, तो नाराज होकर लड़की घर से भाग गई। भागने के दौरान उसने ऐसा काम किया कि हर कोई हैरान रह गया। बाद में युवती कानपुर गई और अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की। युवती की उम्र 20 और प्रेमी की उम्र 22 साल बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस बीच सोशल मीडिया पर युवती का बीन की धुन पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह वही लड़की है जिसने बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर घर से भागने का नाटक किया था। वीडियो में युवती के नृत्य और अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

Leave a Reply