
करनाल/कुरुक्षेत्र: हरियाणा के करनाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने मीनाक्षी देवी नामक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़के को किडनैप कर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी और उसे अपने बच्चों का पिता भी घोषित कर दिया।
धांधली से बदल दी जन्मतिथि
राजबीर सिंह के अनुसार, उनका 17 वर्षीय बेटा जून 2019 में लापता हुआ था। बाद में पता चला कि मीनाक्षी देवी ने उसे अपने साथ जबरन रहने के लिए मजबूर किया और फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसकी जन्मतिथि 2001 से बदलकर 1991 करा दी, ताकि वह बालिग दिखे।
महिला ने अपने पहले पति से जन्मे 2007 और 2014 में जन्मे दो बच्चों के पिता के रूप में भी नाबालिग लड़के को दिखा दिया। यानी उस समय लड़के की उम्र केवल 6 साल थी।
कोर्ट ने किया आदेश, पुलिस ने दर्ज की FIR
घरौंडा कोर्ट ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।
राजबीर सिंह ने बताया कि महिला ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में भी धांधली की और दावा किया कि लड़का अपनी मर्जी से उसके साथ लिव-इन में रह रहा है। अब मामले की जांच जारी है और पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी है।
