Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत: पिता ने 10 साल में लिए 10 लोन, पहले बैंक खातों में होती थी करोड़ों की लेन-देन

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों के सुसाइड मामले ने अब नए खुलासे किए हैं। पुलिस ने माता-पिता के बैंक खातों की जांच की, जिससे पिता की वित्तीय स्थिति और उसके पुराने कारोबार की तस्वीर सामने आई।

This slideshow requires JavaScript.

बैंक खातों की जांच में हुए खुलासे

पुलिस को जांच में पता चला कि पिता और उनकी पत्नियों के नाम छह बैंक खाते हैं। इनमें से तीन खाते पिता के, दो खाते पहली पत्नी के और एक खाता तीसरी पत्नी के नाम पर हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दो खाते बंद हैं, जबकि एक डीमैट खाता चालू है, जिसमें वर्तमान में 37 हजार रुपये हैं।

इस खाते में पहले करोड़ों का लेन-देन होता था। 2007 से पहले पिता प्रॉपर्टी डीलिंग और वाहनों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में सक्रिय था। वर्तमान में वह केवल एक ब्रोकर के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग कर रहा था।

आर्थिक स्थिति में गिरावट

पुलिस के अनुसार, पिता ने 2016 से अब तक 10 अलग-अलग लोन लिए थे, जिनमें अधिकांश लोन 2 से 3 लाख रुपये तक के थे। आर्थिक तंगी के कारण वह हर महीने अपने भाई से घर खर्च के लिए पैसे मांगता और रिश्तेदारों व परिचितों से उधार लेने को मजबूर था।

इस वित्तीय दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच हुई तीन बहनों की मौत ने इलाके में शोक और सदमे की लहर पैदा कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply