Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली: होटल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 20 वर्षीय युवती ने होटल की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, युवती एक 22 वर्षीय युवक के साथ होटल पहुँची थी, जहाँ किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

This slideshow requires JavaScript.

घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे हुई। फर्श बाजार पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें होटल संतोष रेजीडेंसी से किसी युवती के कूदने की सूचना दी गई। तुरंत मौके पर पुलिस पहुँच गई और गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, होटल में चेक-इन के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके चलते युवती गुस्से में आकर चौथी मंजिल की खिड़की से कूद गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply