Friday, February 13

नागपुर की मशहूर सांबर वड़ी अब घर पर सिर्फ 10 रुपये के धनिये से बनी!

नागपुर: अगर आप चटपटा और कुरकुरा स्नैक खाने के शौकीन हैं तो नागपुर की मशहूर सांबर वड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अक्सर इसे कोथंबीर वड़ी समझ लिया जाता है, लेकिन इसकी स्वादिष्ट फिलिंग और बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है। कुकिंग एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताया है।

This slideshow requires JavaScript.

उन्होंने कहा कि इस डिश की जान इसकी फिलिंग है, जिसे ताजे हरे धनिये, सूखे मेवे और खास मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। मात्र 10 रुपये के धनिये और रसोई में मौजूद बेसिक मसालों से आप बाजार जैसी स्वादिष्ट वड़ी घर पर ही बना सकते हैं।

रेसिपी के स्टेप्स:

  1. आटा तैयार करें: 2 कप गेहूं का आटा, डेढ़ कप बेसन, नमक, अजवाइन और गर्म तेल मिलाकर आटा गूंथ लें।

  2. मसाले पीसें: सौंफ, जीरा, साबुत धनिया और मूंगफली दरदरी पीस लें। अदरक और हरी मिर्च को भी कूट लें।

  3. तड़का और भूनाई: पैन में तेल गरम कर हींग और राई का तड़का लगाएं। कुटे मसाले डालकर हल्का भूनें।

  4. नारियल-तिल मिश्रण: एक चम्मच तिल, खसखस और 4 चम्मच कद्दूकस किया नारियल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

  5. मसाले और हरा धनिया: दरदरी मूंगफली, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, चीनी, आमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अंत में ढेर सारा बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।

  6. वड़ी तैयार करें: आटे की लोई बेलकर उस पर हरी चटनी या इमली की चटनी फैलाएं। बीच में धनिये वाली फिलिंग रखें और रोल बनाकर किनारों को सील करें।

  7. तलना: रोल को मध्यम आंच पर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

तैयार सांबर वड़ी को गरमा-गरम सांबर, कढ़ी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें।

घर पर इस रेसिपी को बनाने में न केवल मज़ा आएगा, बल्कि बाजार जैसा स्वाद और खुशबू भी आपके किचन में महक उठेगी।

Leave a Reply