Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

गुड़गांव: प्राइवेट स्कूल में छात्र और मां के साथ मारपीट का आरोप, ठंडे पानी में रखा

गुड़गांव (भोंडसी): शहर के स्नेह विहार स्थित एक प्राइवेट स्कूल के स्टाफ पर छात्र और उसकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन कर सूचना दी गई कि उनके बेटे को चोट लगी है। स्कूल पहुंचने पर तीन टीचर्स ने उनके बेटे और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

This slideshow requires JavaScript.

पीड़िता का कहना है कि उनका बेटा आठवीं का छात्र है और उसका मुंह सूजा हुआ था। उसे सुबह 9 बजे से लगातार मारा जा रहा था। आरोप है कि टीचर रिया, जिया और अनुराग ने छात्र को क्लास में बुलाकर बिना कारण मारना शुरू किया, गला दबाया और डराने के लिए ठंडे पानी में रखा। सिर में चोट और फ्रैक्चर की भी आशंका जताई गई है।

स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि छात्र ने सोशल मीडिया पर अभद्र संदेश भेजे थे। पढ़ाई से इनकार करने पर मां ने स्कूल में आकर हंगामा किया। प्रिंसिपल ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है।

छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद सोहना सिविल हॉस्पिटल से सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल में दो दिन तक भर्ती रखा गया। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस सहयोगी थी, लेकिन प्रिंसिपल के फोन पर किसी रसूख वाले व्यक्ति से बात होने के बाद पुलिस के तेवर बदल गए।

स्थानीय लोगों और माता-पिता ने स्कूल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply