Friday, February 13

नागपुर: अगर आप चटपटा और कुरकुरा स्नैक खाने के शौकीन हैं तो नागपुर की मशहूर सांबर वड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अक्सर इसे कोथंबीर वड़ी समझ लिया जाता है, लेकिन इसकी स्वादिष्ट फिलिंग और बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है। कुकिंग एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि इस डिश की जान इसकी फिलिंग है, जिसे ताजे हरे धनिये, सूखे मेवे और खास मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। मात्र 10 रुपये के धनिये और रसोई में मौजूद बेसिक मसालों से आप बाजार जैसी स्वादिष्ट वड़ी घर पर ही बना सकते हैं। रेसिपी के स्टेप्स: आटा तैयार करें: 2 कप गेहूं का आटा, डेढ़ कप बेसन, नमक, अजवाइन और गर्म तेल मिलाकर आटा गूंथ लें। मसाले पीसें: सौंफ, जीरा, साबुत धनिया और मूंगफली दरदरी पीस लें। अदरक और हरी मिर्च को भी कूट लें। तड़का और भूनाई: पैन में तेल गरम कर हींग और राई का तड़का लगाएं। कुटे मसाले डालकर हल्का भूनें। नारियल-तिल मिश्रण: एक चम्मच तिल, खसखस और 4 चम्मच कद्दूकस किया नारियल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। मसाले और हरा धनिया: दरदरी मूंगफली, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, चीनी, आमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अंत में ढेर सारा बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद करें। वड़ी तैयार करें: आटे की लोई बेलकर उस पर हरी चटनी या इमली की चटनी फैलाएं। बीच में धनिये वाली फिलिंग रखें और रोल बनाकर किनारों को सील करें। तलना: रोल को मध्यम आंच पर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार सांबर वड़ी को गरमा-गरम सांबर, कढ़ी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें। घर पर इस रेसिपी को बनाने में न केवल मज़ा आएगा, बल्कि बाजार जैसा स्वाद और खुशबू भी आपके किचन में महक उठेगी।

मुंबई: 25 वर्षीय अभिनेत्री पलक तिवारी अपने स्टाइल और फैशन सेंस के चलते हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त की शादी के अवसर पर जो साड़ी पहनी, वह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। पलक ने देसी ट्रडिशनल लुक में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़कर फैंस का दिल जीत लिया।

This slideshow requires JavaScript.

64,500 रुपये की साड़ी में जादू
पलक ने ब्रांड गोपी वैद की जॉर्जेट साड़ी, कॉटन सिल्क ब्लाउज और लाइक्रा पेटीकोट में स्टाइल किया। इस साड़ी पर डिलिकेट एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन से सजावट की गई है। जाल पैटर्न के बीच लगे सितारे और पिंक-ब्लू टोन के एम्बेलिश्ड बॉर्डर ने इसे हैवी और रॉयल लुक दिया।

रफल डीटेलिंग और मॉडर्न टच
साड़ी की पारंपरिक प्लीट्स के बजाय रफल डीटेलिंग ने इसे वॉल्यूम और मूवमेंट दिया, जिससे साड़ी फ्लोइ और ड्रीमी लुक में नजर आई। स्क्वायर नेकलाइन ब्लाउज पर लाइनिंग पैटर्न और सेक्विन सितारों ने डिजाइन को और खास बनाया।

मिनिमल जूलरी और परफेक्ट मेकअप
पलक ने लुक को ओवर जूलरी के बिना स्टाइल किया। सिर्फ स्टेटमेंट इयररिंग्स और हाथों में गोल्ड-नीले चूड़ियों ने उनके लुक को कंप्लीमेंट किया। साइड पार्टेड सॉफ्ट वेव्स हेयर और न्यूड लिप्स मेकअप ने उनके देसी ग्लैमर को परफेक्ट रूप दिया।

आप भी पा सकती हैं ऐसा लुक

  • हल्के या पेस्टल रंग की साड़ी चुनें, जो फ्रेशनेस लाए।

  • बेसिक डिजाइन की जगह स्लीवलेस या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज ट्राई करें।

  • इयररिंग्स और चूड़ियों से कलर ऐड करें।

  • बाल सॉफ्ट वेव्स में रखें और मेकअप को सिंपल रखें।

पलक तिवारी का यह लुक शादी और पार्टी के लिए प्रेरणादायक है, जिसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

Leave a Reply