Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के उद्घाटन स्थल से चोरी, स्टील का गेट बोरे में भरकर ले गया चोर

गाजियाबाद: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के महापुरुषों की मूर्ति स्थल से चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह वही स्थल है, जिसका हाल ही में उद्घाटन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद चोरों ने यहाँ लगे मुख्य स्टील के गेट को चोरी कर लिया।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक मूर्ति स्थल के पास टहलते हुए आता है, फिर स्टील के भारी गेट को तोड़कर वहां लगी मूर्तियों के पीछे छुपाता है। कुछ देर बाद वह बोरा लेकर आता है और गेट को उसमें भरकर आराम से वहां से निकल जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

सुबह स्थानीय लोग मूर्ति स्थल पहुंचे तो मुख्य द्वार गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है।

स्थानीय लोगों में पुलिसिंग को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जिस स्थल का हाल ही में डिप्टी सीएम ने उद्घाटन किया हो, वहां कुछ दिन बाद चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की संज्ञान लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply