Friday, February 13

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव, करोड़ों किसानों को मिलेगा सीधे लाभ

नई दिल्ली। देश के किसानों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने एक ड्राफ्ट दिशा-निर्देश जारी किया है, जिस पर 6 मार्च 2026 तक सुझाव दिए जा सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

क्या है बदलाव?

RBI ने KCC की वैधता और फसल सत्र के अनुरूप लोन की अवधि को संशोधित करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत:

  • छोटे चक्र वाली फसल: 12 माह

  • लंबी अवधि वाली फसल: 18 माह

  • कुल KCC की वैधता 6 साल करने का सुझाव

इस बदलाव का उद्देश्य किसान को फसल चक्र के अनुरूप ऋण सुविधा प्रदान करना और ऋण प्रक्रिया को सरल बनाना है।

किसानों को क्या होगा फायदा?

  • ड्राफ्ट में निकासी सीमा को प्रत्येक फसल सत्र की अनुमानित लागत के अनुसार समायोजित करने का प्रस्ताव है, ताकि किसानों को वास्तविक खेती लागत के अनुरूप पर्याप्त ऋण मिल सके।

  • मिट्टी की जांच, मौसम पूर्वानुमान, जैविक और उत्तम कृषि पद्धतियों के प्रमाणन जैसी तकनीकी लागत को भी पात्र खर्च में शामिल किया गया है।

  • कृषि परिसंपत्तियों की रखरखाव और मरम्मत के लिए अतिरिक्त 20% घटक भी लागू रहेगा।

ऋण सीमा और ब्याज दर में सुधार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बजट में घोषणा की थी कि KCC की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी। वर्तमान में 3 लाख रुपये तक के फसली ऋण पर 7% ब्याज लगता है। समय पर भुगतान करने पर 3% की सब्सिडी मिलने से प्रभावी दर केवल 4% रह जाती है।

RBI का उद्देश्य

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ये संशोधन किसानों के लिए कर्ज़ की पहुंच आसान और सुलभ बनाने के लिए हैं। इससे किसान अपनी फसलों और कृषि निवेश पर अधिक ध्यान दे सकेंगे और ऋण प्रक्रिया में लचीलापन मिलेगा।

Leave a Reply