Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

शेयर बाजार में हाहाकार: लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निवेशकों की नेटवर्थ 4.62 लाख करोड़ घटा

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स 815 अंक गिरकर 82,859.64 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 257.85 अंक टूटकर 25,549.35 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों की कुल नेटवर्थ में 4.62 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।

This slideshow requires JavaScript.

आईटी शेयरों में लगातार दबाव

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही। विशेष रूप से इन्फोसिस 6% तक लुढ़का और अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर 1,281.55 रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का शेयर भी 4% से अधिक गिरकर 2,579 रुपये पर आ गया। अन्य आईटी कंपनियों जैसे विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एमफेसिस में 4 से 6% तक की गिरावट दर्ज हुई।

अन्य सेक्टर्स में हल्की तेजी

जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव था, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली।

पिछले दिन की तुलना

गुरुवार को सेंसेक्स 559 अंक और निफ्टी 146.65 अंक गिरा था। इसके साथ ही लगातार दो दिन के गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

आईटी इंडेक्स में दो दिन में करीब 10% गिरावट

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार दो दिन के कारोबारी दबाव के कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स में लगभग 10% की गिरावट आई है। यह निवेशकों के लिए चेतावनी का संकेत है, खासकर उन लोगों के लिए जो आईटी शेयरों में भारी निवेश रखते हैं।

Leave a Reply