Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में गुरुवार शाम एक दुखद घटना हुई। ढाई वर्षीय मासूम शिवम खेलते समय तीन मंजिला मकान की रेलिंग से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां खुशबू छत पर कपड़े सुखा रही थीं। खेलते-खेलते शिवम रेलिंग पर चढ़ गया और अचानक संतुलन खो बैठा। परिजन उसे गंभीर हालत में डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के अचानक निधन से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार और शोक ने मोहल्ले में मातम का माहौल पैदा कर दिया। मृतक शिवम का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम कर दिया गया। स्थानीय लोग घटना को हादसे का उदाहरण बताते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दे रहे हैं।

जोधपुर: पश्चिमी राजस्थान की लोकप्रिय कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके निधन के 16 दिन बाद गुरुवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट जोधपुर पुलिस को सौंपी गई।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस सूत्रों के अनुसार डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने यह रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड को भेज दी है। अब मेडिकल बोर्ड की राय आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत जहर या किसी अप्राकृतिक कारण से नहीं हुई।

28 जनवरी को बिगड़ी थी तबीयत

प्रेम बाईसा की तबीयत 28 जनवरी को पाल रोड स्थित आरती नगर आश्रम में अचानक बिगड़ी थी। उन्हें दो इंजेक्शन लगाए गए थे, जिसके कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। 29 जनवरी को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा गया और 30 जनवरी को बाड़मेर जिले के परेऊ में उनकी समाधि दी गई।

एफएसएल जांच: विसरा सैंपल 2 फरवरी को भेजे गए थे

31 जनवरी और 1 फरवरी को छुट्टियों के कारण विसरा सैंपल तुरंत जांच के लिए नहीं भेजे जा सके। 2 फरवरी को इन्हें एफएसएल भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद जांच में नया मोड़ आया है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाई जा रही है और मेडिकल बोर्ड की अंतिम राय के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply