Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

संभल में मौलाना को भीड़ ने घेरा, महिला ने थप्पड़ों से की पिटाई

संभल (सुनील मिश्रा) – उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक वायरल वीडियो ने लोगों को हिला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समुदाय के कुछ लोग एक मौलाना को घेरकर उससे कसम खवाते हैं कि वह भविष्य में कोई गलत काम नहीं करेगा। मौलाना कुरान की शपथ लेते हुए तौबा करता है।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में एक बुर्का पहने महिला मौलाना से कहती है, “तू बुड्ढा आदमी, तुझे शर्म नहीं, दूसरे का घर उजाड़ रहा। तुझे डूबकर मर जाना चाहिए।” जैसे ही मौलाना जाने लगता है, महिला अचानक पीछे से उस पर थप्पड़ों की बौछार करती है। इस दौरान मौजूद अन्य लोग उसे शांत करने की कोशिश करते हैं। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और मौलाना को बाइक पर बैठाकर ले गई।

ग्रामीणों ने बताई वजह
गांव वालों के अनुसार, रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां का यह अधेड़ व्यक्ति तांत्रिक क्रिया करता था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने उसे पीटा।

रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में जांच जारी है। अभी तक किसी पीड़ित या अन्य पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply