Thursday, February 12

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 1,000 और चांदी 2,500 रुपये सस्ता

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को आई तेजी के बाद आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी 2,500 रुपये सस्ती होकर 2,60,369 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जबकि सोना 1,000 रुपये घटकर 1,57,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

This slideshow requires JavaScript.

एमसीएक्स भाव

  • चांदी (5 मार्च डिलीवरी): पिछले सत्र में 2,63,018 रुपये प्रति किलो, आज खुला 2,61,361 रुपये पर। शुरुआती हाई 2,61,924 और लो 2,60,128 रुपये दर्ज किया गया।

  • सोना (2 अप्रैल डिलीवरी): पिछले सत्र में 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम, आज खुला 1,58,000 रुपये पर। शुरुआती हाई 1,58,173 और लो 1,57,701 रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार
सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत में 0.4% गिरावट के साथ $5,058.64 प्रति औंस और चांदी में 1.4% की गिरावट के साथ $82.87 प्रति औंस रही।

विभिन्न शहरों में आज सोने का रेट

  • दिल्ली: स्टैंडर्ड (22 कैरेट) – 1,17,168 रुपये/8 ग्राम, प्योर (24 कैरेट) – 1,27,808 रुपये/8 ग्राम

  • मुंबई: स्टैंडर्ड – 1,17,048 रुपये/8 ग्राम, प्योर – 1,27,688 रुपये/8 ग्राम

  • चेन्नई: स्टैंडर्ड – 1,18,328 रुपये/8 ग्राम, प्योर – 1,29,088 रुपये/8 ग्राम

  • हैदराबाद: स्टैंडर्ड – 1,17,048 रुपये/8 ग्राम, प्योर – 1,27,688 रुपये/8 ग्राम

सोने और चांदी में आज की गिरावट निवेशकों के लिए खरीद का मौका भी पेश कर सकती है।

Leave a Reply