Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, इन्फोसिस और एचसीएल टेक धड़ाम

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। आईटी शेयरों में तेज बिकवाली और अमेरिका में रेट कट की उम्मीद कम होने के कारण निवेशकों में डर बना हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 501.34 अंक यानी 0.60% गिरकर 83,732.30 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 132.30 अंक यानी 0.51% की गिरावट के साथ 25,821.55 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

This slideshow requires JavaScript.

मुख्य गिरते शेयर
सेंसेक्स में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल और टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक 2 से 4% तक गिरावट आई। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और टाटा स्टील में मामूली तेजी रही।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के कारण निकट भविष्य में दरों में कटौती की संभावना कम हो गई, जिससे निवेशकों का रुझान कमजोर हुआ।

विदेशी बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट रही। डाउ जोंस 66 अंक नीचे बंद हुआ, नैसडैक कंपोजिट में करीब 0.2% की गिरावट और एसएंडपी 500 भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान का निक्केई 225 पहली बार 58,000 अंक पार कर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.1% की तेजी के साथ 5,466.9 अंक पर पहुंचा।

अन्य संकेत
कच्चे तेल की कीमत में मामूली तेजी और रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर खुला। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक सावधानी बरतें और उच्च जोखिम वाले आईटी शेयरों में जल्द निर्णय लेने से बचें।

Leave a Reply