Wednesday, February 11

देवरिया: मैन ऑफ द मैच को इनाम में मिला देसी मुर्गा, क्रिकेट खिलाड़ियों की हो गई ‘बल्‍ले-बल्‍ले’

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में महुआरी प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ, जिसमें विजयी टीम के खिलाड़ियों को मिला ऐसा अनोखा पुरस्कार कि सबकी हंसी छूट गई।

This slideshow requires JavaScript.

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ी को पारंपरिक शील्ड, ट्रॉफी या नगद इनाम की बजाय देसी मुर्गा थमा दिया गया। शुरुआत में दर्शक और खिलाड़ी यह देखकर हैरान रह गए, लेकिन बाद में सभी की हंसी नहीं रुकी। विजयी टीम भी पुरस्कार पाकर बेहद खुश हुई और कहा कि कम से कम दावत तो शानदार होगी।

यह प्रतियोगिता पथरदेवा कस्बे के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में आयोजित हुई, जिसमें 16 नामी-गिरामी टीमों ने भाग लिया। एक सप्ताह तक चले इस रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्शकों की भीड़ ने रंग जमाया। मैच के समापन पर भव्य समारोह आयोजित कर विजयी टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजक प्रद्युम्न पांडेय ने बताया, “खिलाड़ी मुझसे हमेशा दावत मांगते थे। इसलिए इस बार पुरस्कार के रूप में शील्ड या ट्रॉफी की जगह देसी मुर्गा दिया। इस तरह उनकी मांग पूरी भी हुई और पुरस्कार यादगार बन गया।”

इस अनोखे इनाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply