Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

राजस्थान बजट 2026-27: शिक्षा और युवाओं को बड़ा तोहफ़ा, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास पर जोर

जयपुर: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी को राजस्थान बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट का मुख्य फोकस शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास और डिजिटल शिक्षा पर रहा। स्कूली बच्चों, कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

This slideshow requires JavaScript.

स्कूली बच्चों के लिए बड़े ऐलान:

  • 40 लाख छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म: इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान।

  • खेल किट और जादुई पिटारा: सभी स्कूलों में उपलब्ध कराने के लिए 323 करोड़ रुपये।

  • कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए ई-वाउचर: 20,000 रुपये तक लैपटॉप सहायता।

  • 2500 स्कूलों का जीर्णोद्धार: 500 करोड़ रुपये की राशि, साथ ही जर्जर स्कूल भवनों का निर्माण 450 करोड़ रुपये में।

  • सभी स्कूलों में आधुनिक टॉयलेट सुविधा।

कॉलेज और युवाओं के लिए घोषणाएं:

  • ड्रीम प्रोग्राम: अगले साल 50,000 छात्रों को लाभ।

  • भाषा प्रशिक्षण: 1000 युवाओं को अंग्रेज़ी, जापानी और कोरियन भाषाओं में प्रशिक्षण।

  • इंडस्ट्री पार्टनर सेंटर: प्रत्येक जिले में युवाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए केंद्र।

  • नए टेक्नो हब: 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  • मेधावी छात्रों को लैपटॉप ई-वाउचर: 20,000 रुपये तक।

युवा कौशल और डिजिटल शिक्षा:

  • राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के समान ऑनलाइन परीक्षाओं की सुविधा।

  • जोधपुर में कौशल विकास केंद्र: मेजर शेतान सिंह प्रशिक्षण केंद्र।

  • इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स: जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में पहले चरण में।

  • शहीद सैनिकों की बेटियों के लिए स्कॉलरशिप: बढ़ाकर 2,000 रुपये सालाना।

दीया कुमारी ने कहा, “हमारा बजट शिक्षा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।”

राजस्थान सरकार का यह बजट स्पष्ट रूप से बच्चों और युवाओं के विकास के लिए एक नया आयाम खोलता है।

Leave a Reply