Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

इरफान पठान ने खोली शाहीन अफरीदी की पोल, भारत के खिलाफ मैच में होगी चुनौती

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के गेंदबाजी एक्शन को लेकर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि शाहीन गेंद फेंकते समय अपना सिर मिड-विकेट की दिशा में ले जाते हैं, जिससे गेंदबाजी पर नियंत्रण कम हो जाता है।

This slideshow requires JavaScript.

बीते 10 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान ने अमेरिका को हराया, लेकिन शाहीन अफरीदी के लिए यह मैच चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन खर्च किए और केवल 1 विकेट लिया।

मैच के दौरान कमेंट्री पैनल में मौजूद इरफान पठान ने शाहीन के एक्शन में कमी की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, “जब गेंदबाज बॉल रिलीज कर रहा हो तो उसे बल्लेबाज को देखना चाहिए। इससे कंट्रोल बेहतर रहता है। लेफ्ट आर्म पेसर का अगला पैर अक्सर अक्रॉस जाता है, लेकिन शाहीन का पैर ज्यादा खुलता है। जब पैर खुलता है तो ऊपर की बॉडी भी खुलती है और सिर उसी दिशा में चला जाता है। इसलिए गेंदबाज को नॉन-बॉलिंग शोल्डर बल्लेबाज की ओर रखना चाहिए, जिससे हेड कंट्रोल में रहेगा और गेंद पर पकड़ बनी रहेगी।”

15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

शाहीन अफरीदी और उनकी टीम अब भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबले के लिए तैयार हैं। पहले पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने यू-टर्न लेते हुए खेल के लिए हामी भर दी।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज शाहीन के इस एक्शन का फायदा उठाकर उनके खिलाफ आक्रामक खेल खेल सकते हैं। भारत-पाकिस्तान का यह महामुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक और निर्णायक साबित होगा।

Leave a Reply