Tuesday, February 10

अब UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ला रहा नया मोबाइल ऐप

नई दिल्ली: पीएफ (Provident Fund) अकाउंट से पैसे निकालना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। ईपीएफओ (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए आप UPI के माध्यम से तुरंत अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे। ऐप अप्रैल 2026 में निवेशकों के लिए उपलब्ध हो सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

कहां-कहां होगी सुविधा

इस नए ऐप के जरिए सदस्य:

  • अपने PF अकाउंट से पैसे तुरंत निकाल पाएंगे।

  • लिंक बैंक अकाउंट में फंड सीधे ट्रांसफर होगा।

  • अपने PF पासबुक बैलेंस और लेन-देन का विवरण देख सकेंगे।

पैसे निकालने के लिए सदस्य अपने UPI PIN का इस्तेमाल करेंगे, जिससे लेन-देन सुरक्षित रहेगा।

क्या बदलेगा PF का नियम?

  • सदस्य के अकाउंट में अंशदान का 25% हिस्सा मिनिमम बैलेंस के रूप में रहता है। नौकरी छोड़ने के 12 महीने बाद इसे भी निकाला जा सकता है।

  • बीमारी, पढ़ाई, शादी और घर बनाने जैसे मामलों में ऑटो सेटलमेंट की सुविधा अब 1 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है।

सिस्टम अभी टेस्टिंग में

ईपीएफओ अभी नए ऐप और सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग के लिए 100 डमी अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसी तकनीकी समस्या को रोका जा सके। श्रम मंत्रालय इस ऐप को अप्रैल में बड़े लॉन्च इवेंट के साथ पेश करने की योजना बना रहा है।

सुविधा से लाभ

विशेषज्ञों का कहना है कि इस ऐप से पीएफ निकालने में लगने वाला समय कम होगा और डिजिटल सेवाओं की पहुंच आसान होगी। प्राइवेट नौकरी वाले करोड़ों लोग इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

Leave a Reply