Tuesday, February 10

शेयर बाजार: Kalyan Jewellers और PCBL समेत इन स्टॉक्स में दिख रही तेजी, आज कमाई के संकेत

नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 485.35 अंक यानी 0.58% बढ़कर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स ने एक समय 84,314.68 अंक तक का ऊंचा स्तर छुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 173.60 अंक यानी 0.68% बढ़कर 25,867.30 अंक पर बंद हुआ।

This slideshow requires JavaScript.

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बाजार में उत्साह और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं तथा रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी ने सूचकांकों को मजबूती दी।

कौन से शेयर बने सितारे?

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मास्युटिकल्स और एशियन पेंट्स में मजबूत तेजी रही।

इसके अलावा, Shipping Corporation, SBI, Kalyan Jewellers, PCBL, Transformers & Rectifiers (TARIL) और BEML ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इन स्टॉक्स में और तेजी के संकेत देते हैं।

कौन से शेयरों में नजर रखें सतर्कता

वहीं, पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एमएसीडी (MACD) संकेत के अनुसार, Max Healthcare Institute, NTPC, ITC, IDBI Bank, REC, PFC, Concord Biotech, Caplin Point और Sarda Energy में मंदी का संकेत मिला है। इसका मतलब है कि इन शेयरों में अब गिरावट शुरू हो सकती है।

निवेशकों के लिए सलाह: यह विश्लेषण व्यक्तिगत विशेषज्ञों या ब्रोकिंग कंपनियों पर आधारित है। किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें, क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

Leave a Reply