Monday, March 30

जबलपुर में मामूली विवाद बना खूनी खेल, फर्नीचर कारोबारी की चाकू से हत्या

जबलपुर, 9 फरवरी 2026: जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर ने हिंसक मोड़ ले लिया और फर्नीचर कारोबारी एकांत साहू (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना रात करीब साढ़े 11 बजे गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास हुई।

This slideshow requires JavaScript.

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मृतक एकांत साहू अपनी क्रेटा कार से गोकलपुर की ओर जा रहे थे और सड़क किनारे कार पार्क कर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी कार टकरा गई। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कहा जाता है कि बाइक सवार ने अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया। ये लोग दो-दुपहिया वाहनों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर एकांत साहू पर हमला किया। आरोपियों ने एकांत साहू के सीने में चाकू से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

घायल एकांत साहू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। रांझी थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों को जल्द ही पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना स्थानीय लोगों के बीच डर और चिंता का कारण बन गई है और सड़क पर वाहनों की मामूली टक्कर भी अब बड़े हादसे में बदल सकती है, यह स्पष्ट कर दिया।

Leave a Reply