
नई दिल्ली, 9 फरवरी 2026 (गीतू कत्याल) – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने स्टाइलिश और देसी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने Torani लेबल का अनारकली सूट पहना, जिसकी कीमत 94,500 रुपये है। साथ में प्रिंटेड जॉर्जेट दुपट्टा ओढ़कर उन्होंने अपने लुक में संस्कारी और क्लासी टच जोड़ दिया।
अनारकली सूट की खासियत
अनन्या के सूट का फैब्रिक जॉर्जेट, सिल्क और ऑर्गेंजा है। सूट पर मल्टीकलर डिजिटल प्रिंट, सीक्वेंस और Tassel वर्क लुक को और खास बना रहे हैं। कुर्ते का फिट एंड फ्लेयर डिजाइन पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल दिखा रहा है। कुर्ते की लंबी स्लीव्स और हाथ से बने मोटिफ्स लुक को और ग्रेसफुल बनाते हैं।
दुपट्टा और एक्सेसरीज
अनन्या ने सूट के साथ मल्टीकलर बॉर्डर वाला प्रिंटेड दुपट्टा पेयर किया, जो लुक में वॉल्यूम और वाइब्रेंसी जोड़ रहा है। दुपट्टे की कीमत 29,500 रुपये बताई गई है।
इयररिंग्स के लिए उन्होंने सिल्वर लेयरिंग डिजाइन वाले स्टेटमेंट इयररिंग्स चुने, जिनमें मल्टीकलर स्टोन की डिटेल्स थीं। गले में कोई नेकपीस नहीं पहनकर उन्होंने लुक को संतुलित रखा।
सूट स्टाइलिंग के टिप्स
-
भारी सूट के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स चुनें और नेकपीस हल्का रखें।
-
दुपट्टा हाथ में पकड़ने की बजाय ड्रेप करें, लुक और क्लासी लगेगा।
-
हील्स और जूती पहनकर आउटफिट को कंप्लीट करें।
-
मेकअप और हेयर स्टाइल सिंपल और लाइट रखें, जिससे सूट का शाइन हाइलाइट हो।
अनन्या पांडे का यह लुक शादी, पार्टी या त्योहार के मौके पर परफेक्ट फैशन गोल्स साबित होता है।