Monday, February 9

‘तारक मेहता’ की सोनू पलक सिधवानी ने सितारों से सजी ड्रेस में बिखेरा जलवा

नई दिल्ली, 9 फरवरी 2026 (मेघा चौधरी) – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘सोनू’ यानी पलक सिधवानी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट लुक से फैंस का दिल जीत लिया। शो छोड़ने के कई साल बाद भी उनके स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हैं। इस बार पलक ने सितारों से सजी सेक्विन ड्रेस पहनकर अपना सिजलिंग रूप दिखाया।

This slideshow requires JavaScript.

पलक का स्टनिंग लुक

पलक की ड्रेस Savana लेबल की थी, जिसमें बेस येलो और सितारों की डिजाइन थी। ग्रीन, ऑरेंज और ब्लू रंगों के लाइनिंग पैटर्न और सेक्विन डिटेलिंग ने ड्रेस में ढेर सारा ब्लिंग और ड्रामा ऐड किया। नेकलाइन स्ट्रेट और स्ट्रैपी स्लीव्स के साथ बॉडी-हगिंग डिजाइन ने ड्रेस को क्लासी और ग्रेसफुल बनाया। स्कर्ट पोर्शन फ्लोइ टच लुक में था, जिससे ड्रेस को बैलेंस मिला।

जूलरी और एक्सेसरीज

ड्रेस में इतनी ड्रामा होने के कारण पलक ने जूलरी मिनिमल रखी – सिर्फ स्टाइलिश स्टड इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग। फाइनल टच के लिए गोल्डन हील्स ने लुक को परफेक्ट बनाया।

पलक का लुक ट्राई करने के टिप्स

  • सेक्विन और सितारों से सजी ड्रेस चुनें।

  • स्लीव्स को स्ट्रैपी या स्ट्रैपलेस रखें।

  • ड्रेस को मैक्सी स्टाइल बनाए ताकि क्लासी लगे।

  • जूलरी को मिनिमल रखें, जिससे ड्रेस हाइलाइट हो।

जींस में भी दिखा स्टाइल

पलक सिर्फ ड्रेसेस में ही नहीं, जींस में भी अपना स्टाइल बखूबी दिखाती हैं। ब्लू स्वेटशर्ट के साथ ग्रे डेनिम, वाइट क्रॉप टॉप के साथ मॉम फिट डेनिम और कलरफुल ओवरकोट, सभी लुक्स में उन्होंने क्लासी और क्यूट अंदाज रखा।

पलक सिधवानी का यह लुक शादी, पार्टी या डिस्को नाइट के लिए परफेक्ट फैशन गोल्स साबित होता है।

Leave a Reply