
आईएएस कल्पना रावत सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और आकर्षक तस्वीरों के लिए काफी चर्चित हैं। अक्सर वे अपने पति, आईएएस सूर्य प्रताप यादव के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें उनका वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक दोनों ही नजर आता है। उनके हर अंदाज से महिलाएं अपने फैशन आइडिया ले सकती हैं और खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।
स्टाइल और फैशन में आईएएस अफसर भी हैं पीछे नहीं
आज के समय में स्टाइल और फैशन केवल सेलिब्रिटीज़ तक सीमित नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अफसरों के स्टाइलिश लुक्स वायरल होते रहते हैं। आईएएस कल्पना रावत भी ऐसी ही अफसर हैं, जो साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, हर लुक में बला की खूबसूरत नजर आती हैं। कभी पति संग फोटो में उनका अंदाज देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, तो कभी अकेले ही उनका स्टाइल ऐसा लगता है मानो कोई फिल्मी हीरोइन हों।
कुर्ते में खूबसूरत लुक
आईएएस कल्पना ने रेड फुल स्लीव्स हाईनेक स्टाइल टॉप के ऊपर कलरफुल प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ता पहनकर बेज पैंट्स के साथ इसे स्टाइल किया। खुले बाल और माथे पर बिंदी के साथ उनका यह देसी और आकर्षक अंदाज सभी का ध्यान खींचता है।
ड्रेस में दिखा ग्लैमर
बारिश के बीच अपने पति के साथ रस्ट ऑरेंज कलर की प्रिंटेड ड्रेस में आईएएस कल्पना का लुक बेहद स्टाइलिश नजर आया। काले चश्मे और ऑफ-व्हाइट कॉलर वाली ड्रेस पर ब्लैक प्रिंटेड डिजाइन, वाइट पर्ल नेकपीस के साथ उनके लुक को और शानदार बना देते हैं।
कॉलेज लड़कियों के लिए परफेक्ट लुक
ब्लू कलर की ड्रेस में आईएएस कल्पना का कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए बेस्ट लुक नजर आता है। ड्रेस के अपर पोर्शन को इलास्टिक डिटेलिंग और स्कर्ट को प्लीट्स देकर फ्लोइ टच दिया गया। इसे वाइट हाफ-स्लीव्स क्रॉप जैकेट और वाइट शूज के साथ पेयर किया गया। पर्ल इयररिंग्स, ब्लैक स्लिंग बैग और खुले बालों ने इस लुक को परफेक्ट स्टाइलिश बना दिया।
साड़ी में देसी खूबसूरती
आईएएस कल्पना का गुलाबी साड़ी लुक बेहद प्यारा और परफेक्ट था। पर्पल फ्लोरल बॉर्डर और छोटी-छोटी बूटियों के साथ साड़ी के पिंक और पर्पल प्रिंटेड ब्लाउज ने उनका देसी रूप और भी निखार दिया। ओपन पल्लू और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ उनका यह लुक मोहक नजर आया।
क्यूट और कैजुअल लुक
लाइट पिंक ड्रेस में शर्ट स्टाइल श्रग के साथ उनके क्यूट लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। वाइट, डार्क पिंक और ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन के साथ पर्ल हूप्स और मंगलसूत्र ने इस लुक को और आकर्षक बनाया।
कैजुअल लुक में भी आईएएस कल्पना कमाल की लगती हैं। ब्लैक जैकेट, बेज कार्गो पैंट्स, वाइट टी-शर्ट और आर्मी प्रिंट बूट्स के साथ उनका स्टाइलिश अंदाज सभी को प्रेरित करता है।
आईएएस कल्पना रावत का हर लुक सिंपल और एलिगेंट है, जो न केवल आकर्षक लगता है बल्कि महिलाओं के लिए भी स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। साड़ी, ड्रेस या जींस—हर आउटफिट में उनका अंदाज बेजोड़ है।