
नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की तेजी के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना 4,000 रुपये और चांदी 25,000 रुपये तक फिसल गई। दोपहर बाद सोने की कीमत में मामूली सुधार दिखा, लेकिन चांदी में गिरावट जारी रही।
प्रमुख शहरों में आज के रेट:
-
दिल्ली: 22 कैरेट गोल्ड ₹11,7048/8 ग्राम, 24 कैरेट ₹1,27,680/8 ग्राम।
-
भोपाल: 22 कैरेट गोल्ड ₹13,650/ग्राम, 8 ग्राम के लिए ₹1,09,200; 24 कैरेट ₹14,856/ग्राम।
-
गाजियाबाद: 22 कैरेट ₹14,055/ग्राम, 8 ग्राम ₹1,12,440; 24 कैरेट ₹15,067/ग्राम।
-
पटना: 22 कैरेट ₹14,049/ग्राम, 24 कैरेट ₹15,042/ग्राम।
-
नोएडा: 22 कैरेट ₹13,620/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,827/ग्राम।
-
लखनऊ: 22 कैरेट ₹13,634/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,827/ग्राम।
-
रांची: 22 कैरेट ₹13,901/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,989/ग्राम।
-
जयपुर: 22 कैरेट ₹13,755/ग्राम, 24 कैरेट ₹14,834/ग्राम।
-
चेन्नई: 22 कैरेट ₹1,19,208/8 ग्राम, 24 कैरेट ₹1,30,056/8 ग्राम।
-
हैदराबाद: 22 कैरेट ₹1,16,928/8 ग्राम, 24 कैरेट ₹1,27,560/8 ग्राम।
-
मुंबई: 22 कैरेट ₹1,16,928/8 ग्राम, 24 कैरेट ₹1,27,560/8 ग्राम।
गिरावट के कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं:
-
डॉलर मजबूत होकर दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
-
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी, दोनों देशों के अधिकारी शुक्रवार को ओमान में बातचीत कर रहे हैं।
-
अमेरिका-ईरान के सकारात्मक संकेतों के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर नहीं बढ़ रहे।
गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर असर
-
एसबीआई सिल्वर ईटीएफ में 12 फीसदी से अधिक गिरावट।
-
टाटा गोल्ड ईटीएफ में 3.16 फीसदी गिरावट।
विशेषज्ञ का अनुमान
पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन का कहना है कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स, आंशिक शटडाउन और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी की कीमतें अस्थिर बनी रहेंगी। जैन के अनुसार,
-
चांदी 71 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर सहारा बनाए रख सकती है।
-
सोना साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर 4,440 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर टिक सकता है।
विशेषज्ञ ने चेतावनी दी कि इस हफ्ते डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका में जारी शटडाउन और भू-राजनीतिक तनाव से दोनों धातुएं अस्थिर बनी रहेंगी।