Monday, March 30

पीएम मोदी पर हमले का उद्देश्य, महिला सांसदों को बनाया था योजना का हिस्सा: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच हुए जबरदस्त घमासान को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने की नियत से उनकी चेयर तक पहुंचा, और इस पूरे प्रयास में महिला सांसदों को योजना का हिस्सा बनाया गया।

This slideshow requires JavaScript.

मनोज तिवारी ने कहा, “बुधवार को जो भी सदन में हुआ, उस पर देश कांग्रेस को धिक्कारता है। पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देने वाले थे, लेकिन कांग्रेस ने 5 बजे के बाद महिलाओं को आगे करके प्रधानमंत्री की चेयर तक और उससे आगे तक घेर लिया। यह पूरी योजना पूर्व-निर्धारित (प्रीप्लान) थी। अगर किरण रिजिजू की वजह से स्थिति को कंट्रोल में न लाया गया होता, तो और बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी।”

बीजेपी सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधनों को यह देखना चाहिए कि क्यों चुनाव में हार का गुस्सा प्रधानमंत्री और बीजेपी पर निकाला जा रहा है। उन्होंने अमेरिका-भारत ट्रेड डील का हवाला देते हुए कहा कि “आज अमेरिका भारत के अनुरूप अपनी नीतियां बदल रहा है। ऐसे समय में पीएम के साथ इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।”

सदन में क्या हुआ था:
बुधवार को विपक्ष सरकार से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा की मांग कर रहा था। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी, और प्रधानमंत्री मोदी का भाषण टाल दिया गया। शाम 5 बजे सदन खुलते ही विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू किया। महिला सांसद वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि ने सत्ताधारी पार्टी की सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, को ब्लॉक कर दिया। कुछ देर चले हंगामे के बाद उन्हें अपना प्रदर्शन वापस लेना पड़ा।


Leave a Reply