Friday, February 6

यूपी में गोरखपुर में खुलेगा नया लुलु मॉल, 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर, 5 फरवरी (विवेक मिश्रा) – उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में एक और लुलु मॉल खोलने की तैयारी जोरों पर है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) जिले के कालेसर और माही गांवों में 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने जा रहा है। इसमें लुलु मॉल के अलावा अन्य औद्योगिक और व्यावसायिक परियोजनाएं भी शामिल होंगी।

This slideshow requires JavaScript.

अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत कालेसर गांव से 46 एकड़ और माही गांव से 4 एकड़ भूमि ली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाएंगे और सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट का विज्ञापन भी जारी किया गया है। प्रभावित 200 से अधिक किसानों को उचित मुआवजा और पुनर्वास प्रदान किया जाएगा।

गीडा के एक अधिकारी ने बताया कि लैंड बैंक पहले से काफी बढ़ गया है और इसे और विस्तारित किया जा रहा है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रभावित किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। सर्वे में किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, भूमि पर निर्भरता और परिवार की आय जैसी जानकारियों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। सभी शर्तें फाइनल होने के बाद ही अधिग्रहण लागू होगा।

कालेसर और माही गांव शहर से सटे होने के कारण यहां औद्योगिक और व्यावसायिक विकास की संभावनाएं अधिक हैं। गीडा और जिला प्रशासन मिलकर इस परियोजना को गति देने की योजना बना रहे हैं।


Leave a Reply