Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

अलीगढ़: 29 साल की मामी 18 साल के भांजे के साथ घर से फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

अलीगढ़, 5 फरवरी (वैभव पांडे) – उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के थाना गोधा क्षेत्र के एक गांव में 29 वर्षीय महिला, जो 2019 में प्रेम विवाह कर पति के साथ रह रही थी, अपने 18 वर्षीय सगे भांजे के साथ घर से फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोनों को खोजकर वापस लाया जाए।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, महिला और भांजे के बीच धीरे-धीरे अवैध संबंध बन गए। 23 जनवरी को महिला भांजे के साथ घर से भाग गई। पति और परिवारजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पति ने थाने में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

पति ने बताया कि वह परिवार पालने के लिए दिन-रात मेहनत करता था। उसका सगा भांजा घर पर आता-जाता था और उन्हें नहीं पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। अब पति ने भांजे और पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना गोधा प्रभारी निरीक्षक लोकेश वेशला ने बताया कि महिला और भांजे की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और दोनों को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply