Thursday, February 5

आज का मौसम 05 फरवरी 2026: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी सर्दी, यूपी में हल्की बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बादलों का असर

उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय सर्दी अपने चरम पर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में कोहरे, हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यहाँ अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 8°C रहेगा। हवा हल्की और नमी का स्तर अधिक होने के कारण सर्दी और कड़ाके की लगेगी। अगले 5 दिनों तक तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में सुबह का आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी। हल्की बारिश की संभावना भी है, लेकिन दिन का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 11°C के आसपास रहेगा। ह्यूमिडिटी 76% रहने का अनुमान है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

तमिलनाडु का मौसम

तमिलनाडु में आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में हल्की ठंड और सुबह का कोहरा रहेगा, वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। विशेषकर नीलगिरि, सेलम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और रानीपेट जिलों में सुबह के समय मध्यम कोहरा रहेगा। इससे दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

महत्वपूर्ण शहरों का तापमान (05 फरवरी 2026)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 22°C 09°C
मुंबई 31°C 23°C
चेन्नई 28°C 22°C
कोलकाता 28°C 16°C
लखनऊ 23°C 11°C
पटना 24°C 12°C
रांची 26°C 12°C
भोपाल 27°C 14°C
मनाली -2°C -11°C
जयपुर 23°C 10°C
शिमला 16°C 02°C

Leave a Reply