Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

शहडोल: शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने मासूम बेटे की हत्या कर शव को कोयला खदान में फेंका

शहडोल (धनपुरी): जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में प्रेम की सनक ने एक परिवार की जिंदगी छीन ली। एक युवक मोइशीन ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका नंदनी को पाने के लिए उसके सात वर्षीय बेटे ऋतिक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

This slideshow requires JavaScript.

घटना के अनुसार, मोइशीन और नंदनी के बीच प्रेम प्रसंग था। नंदनी ने मोइशीन के साथ रहने से इनकार किया, क्योंकि उसके दो छोटे बच्चे थे। मोइशीन ने बच्चों को प्रेम के रास्ते की बाधा मानते हुए पहले ऋतिक को बहला-फुसला कर बगैय्या नाला स्थित बंद कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया और फिर शव खदान में फेंक दिया।

परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
ऋतिक के लापता होने पर परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच दिन की तलाश के बाद बच्चे का शव खदान में पानी में तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आरोपी ने स्वीकारा जुर्म
कड़ी पूछताछ में मोइशीन ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि वह दूसरे बच्चे को भी मारने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेद्रो ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply