Sunday, June 21

This slideshow requires JavaScript.

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32वीं मौत, एक महीने की जंग के बाद अनीता कुशवाह का निधन

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। 65 वर्षीय अनीता कुशवाह, जो पिछले एक महीने से बीमार थीं और बाम्बे हॉस्पिटल में भर्ती थीं, रविवार रात इलाज के दौरान निधन हो गईं।

This slideshow requires JavaScript.

परिवार के अनुसार, अनीता पहले स्वस्थ थीं, लेकिन 28 दिसंबर को उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो दिन बाद छुट्टी मिलने पर घर लाया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर 1 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल और फिर 4 जनवरी को बाम्बे हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

इलाज के दौरान उनकी किडनी फेल हो गई और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हुई। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने उनकी मौत की पुष्टि की।

भागीरथपुरा में अब तक 3500 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 450 से अधिक लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नगर निगम का कहना है कि इलाके के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। निगम का दावा है कि पानी साफ आ रहा है, लेकिन लोग अभी भी आरओ (RO) और टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। बाकी 70 प्रतिशत क्षेत्र में पाइपलाइन सुधार का काम अंतिम चरण में है।

Leave a Reply