Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत से मैच का बहिष्कार, पाक कप्तान सलमान आगा का बयान – “हमारा डिसीजन नहीं है”

नई दिल्ली / लाहौर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच का बहिष्कार करेंगे। इस फैसले के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान आगा ने भी अपने विचार साझा किए।

This slideshow requires JavaScript.

सलमान आगा का बयान:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच (1 फरवरी, लाहौर) खत्म होने के बाद जब उनसे भारत से मैच बहिष्कार के मुद्दे पर सवाल किया गया, तो सलमान आगा ने कहा:
“हम वर्ल्ड कप जा रहे हैं। हमारा डिसीजन नहीं है। हम कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार या पीसीबी चीफ जो भी करने को कहेंगे, हम सिर्फ वही करेंगे।”

इस बयान से साफ हो गया कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नीति के अनुरूप है, और खिलाड़ी केवल उसी का पालन करेंगे।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 112 रन से हराया:
तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 112 रन से पराजित कर सीरीज पर कब्जा भी कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल:
वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने सभी विश्व कप मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। उनका पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ है।

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब केवल एक बार, 2009 में जीता था। 2024 के विश्व कप में वे ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए थे।

Leave a Reply